India vs Australia ODI: भारत के खिलाफ रविवार (19 अक्टूबर) से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) चोट के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। ग्रीन को पसलियों में मामूली दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर उन्हें इस सीरीज में ना खेलने देने का फैसला लिया गया।

Advertisement

उम्मीद है कि वह 28 अक्टूबर को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए शेफील्ड शील्ड मुकाबले से वापसी करेंगे।  बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम एशेज के चलते हुए ग्रीन को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। 

Advertisement

ग्रीन की जगह टीम में मार्नस लाबुशेन को शामिल किया गया है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले पांच शील्ड मैच में चार शतक लगाए हैं। अगस्त में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरीज में फ्लॉप रहने के बाद लाबुशेन को भारत के खिलाफ जगह नहीं मिली थी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने बताया कि ग्रीन को इस हफ्ते भारत के खिलाफ पहले वनडे से पहले हुए अभ्यास सत्र के दौरान अपने (पसलियों) में दर्द की शिकायत की थी।  

 क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आज सुबह जारी एक बयान में कहा, "ग्रीन थोड़े समय के रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे और शैफील्ड शील्ड के तीसरे राउंड में खेलने के लिए वापसी की राह पर हैं, ताकि एशेज की तैयारी जारी रख सकें।"

बता दें कि ग्रीन से पहले स्पिनर एडम जाम्पा और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस भी भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच से बाहर चुके हैं। जाम्पा पारिवारिक कारणों से उपलब्ध नहीं हैं, वहीं इंग्लिस पिंडली की चोट से उभर नहीं पाए हैं, जिसके चलते उनका पहले दो मुकाबलों में खेलना मुश्किल है। जाम्पा की जगह मैथ्यू कुहनेमन और इंग्लिस की जगह जोश फिलिप को मौका मिला है।  

Advertisement

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेंसॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क।

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरे मैच से आगे के लिए: एडम ज़म्पा, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार