भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार और आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालिफाई ना कर पाने के चलते टिम पेन (Tim Paine) की कप्तानी पर तलवार लटक रही है। पेन जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान के तौर पर उनका समय ज्यादा नहीं बचा है, और लगातार ऑस्ट्रेलिया के नए टेस्ट कप्तान को लेकर चर्चा होती रहती है। 

Advertisement

स्टीव स्मिथ दोबारा कप्तानी की जिम्मेदारी उठाने के सबसे प्रबल दावेदारों में हैं, लेकिन कई लोगों का मानना है यह ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट के एक कदम पीछे लेने जैसा होगा। ऐसे में तेज गेंदबाज और उप-कप्तान पैट कमिंस पेन के स्वभाविक उत्तराधिकारी बनते हैं। 

Advertisement

पेन ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें लगता है मिडल ऑर्डर बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) एक अच्छे लीडर हो सकते हैं।

पेन ने सोमवार को ब्रिसबेन में मीडिया से बातचीत में कहा, " मुझे लगता है कि वह (मार्नस लाबुशेन) अच्छे लीडर हो सकते है। मार्नस को इस खेल की बहुत अच्छी समझ है। वह टीम के साथ जुड़कर चलने वाले खिलाड़ी हैं। अपनी टीम और इस खेल को लेकर उनमें गजब का उत्साह है।”

पेन ने आगे कहा, “वास्तव में उनके अंदर कप्तानी करने की क्षमता है, अगर उनका उपयोग किया जाता है और मदद की जाती है, मेरे हिसाब से वह भविष्य में महान कप्तान बन सकते हैं।”

2018 में डेब्यू करने वाले लाबुशेन ने अब तक 18 टेस्ट खेले हैं और 60.80 की बेहतरीन औसत से 1885 रन बनाए हैं। इसके अलावा वनडे मे भी उनके नाम 473 रन दर्ज हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार