ब्रिसबेन/नई दिल्ली, 8 जुलाई (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया और भारत ए के बीच चल रहे चार दिवसीय अनाधिकृत मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए 47 रनों की बढ़त बना ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने मार्स और मिलर के 371 रनों की साझेदारी की बदौलत 9 विकेट पर 522 रन बना लिये है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने मात्र 99 रनों के न्युनतम स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिये। लेकिन दूसरे छोर से रनों की गति को बढ़ाते हुए मार्स और मिलर ने क्रमश: 211 व 174 धमाकेदार पारियां खेली। दोनों ने मिलकर 317 रनों के योग में 47 चौके और 11 छक्के मारे जिससे ऑस्ट्रेलिया ने दिन का अंत नौ विकेट पर 522 रन के स्कोर पर किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सातवें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। यह किसी प्रथम श्रेणी मैच में सातवें विकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। दिन का खेल खत्म होने पर कैमयन बायस 16 जबकि चाड सेयर्स तीन रन बनाकर खेल रहे थे।

Advertisement

हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार