न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill 100 T20I) ने बांग्लादेश के खिलाफ रविवार (28 मार्च) को खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। गुप्टिल के करियर का यह 100वां टी-20 इंटरनेशनल मैच था। 

Advertisement

इस फॉर्मेट में वह 100 मैच खेलने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे और दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले इस लिस्ट में शोएब मलिक (116), रोहित शर्मा (111), इयोन मोर्गन (102), रॉस टेलर (102) का नाम शामिल हैं।

इस मुकाबले में गुप्टिल ने 27 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 35 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मुकाबले के बाद गुप्टिल के 2874 रन हो हए हैं, वहीं भारतीय ओपनर रोहित के नाम 2864 रन दर्ज हैं।

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए थे।  शानदार फॉर्म में चल रहे डेवोन कॉनवे ने 52 गेंदों में 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 92 रनों की पारी खेली। वहीं विल यंग ने 30 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए।

इसके जवाब में बांग्लादेश 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी। अफीफ होसेन (45) और मोहम्मद सैफुद्दीन (नाबाद 34) मेहमान टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे।  कीवी टीम के लिए स्पिनर ईश सोढ़ी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने खाते में डाले।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार