कार्डिफ, 29 मई (CRICKETNMORE)| बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा को उम्मीद है कि ऑलराउंडर शाकिब अल हसन गुरुवार से शुरू होने जा रहे आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में अच्छा करेंगे।

Advertisement

मौजूदा समय में वर्ल्ड नंबर वन आलराउंडर शाकिब मंगलवार को भारत के साथ खेले गए अभ्यास मैच में कुछ अच्छा नहीं कर पाए थे। बल्लेबाजी में वह शून्य पर बोल्ड हो गए थे जबकि गेंदबाजी में उन्होंने छह ओवर में 58 रन देकर दो विकेट लिए थे।

Advertisement

क्रिकइंफो ने मशरफे के हवाले से लिखा, "शाकिब का दिन अच्छा नहीं था, लेकिन उनके पास वापसी करने का अच्छा अनुभव है।" 

तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने अपने पहले पांच ओवर में 19 रन देकर सफलता अपने नाम की, जोकि फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के बाद से उनका अच्छा प्रदर्शन था। 

 

कप्तान ने कहा, " उन्होंने भी अच्छी गेंदबाजी की और 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से गेंद की। अगर वह इसी तरह गेंदबाजी करते हैं तो हमारी गेंदबाजी इकाई काफी मजबूत बन सकती है। हम नई गेंद से उनसे अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद करते हैं।" 

मुस्तफिजुर ने पिछले साल सितंबर में एशिया कप में 10 विकेट चटकाए थे, लेकिन उसके बाद से उनके फॉर्म में गिरावट देखने को मिली है। 

Advertisement

मशरफे ने कहा, "हाल के समय में मेहंदी हसन मिराज ने भी अच्छी गेंदबाजी की है। इस मैच में हमने अपने सभी स्पिनरों को मुश्किल परिस्थितियां देने की कोशिश कीं ताकि टूर्नामेंट में आगे आने वाले मैच में वह मानिसक रूप से हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहें।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार