बांग्लादेश में खेली जा रही ढाका प्रीमियर लीग से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। इस लीग के एक मैच का एक वीडियो संभावित मैच फिक्सिंग की घटना की तरफ इशारा कर रहा है और इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी जांच शुरू कर दी है। इस वायरल वीडियो ने क्रिकेट फैंस को हिलाकर रख दिया है।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बल्लेबाज क्रीज से बाहर निकलने के बाद अपना बैट क्रीज़ के अंदर ही नहीं रखता है और विपक्षी विकेटकीपर उसे आसानी से स्टंप आउट कर देता है। ये मैच गुलशन क्रिकेट क्लब और शिनेपुकुर क्रिकेट क्लब के बीच शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को गुलशन ने शिनेपुकुर के विकेटकीपर मिन्हाजुल आबेदीन की विवादास्पद स्टंपिंग के बाद सिर्फ पांच रन से मैच जीत लिया। 

Advertisement

इस मैच में मैच फिक्सिंग की आशंका तब हुई जब 36वें ओवर में शिनेपुकुर के रहीम अहमद ने क्रीज़ से बाहर निकलकर गेंद को हिट करने की कोशिश भी नहीं की। गेंद उनके पास से निकलकर कीपर के दस्तानों में चली गई और वो बिना किसी प्रतिरोध के स्टंप आउट हो गए। टाइमिंग, फुटवर्क और इरादे, इनमें से बल्लेबाज की तरफ से कुछ भी देखने को नहीं मिला।

हालांकि, ये तो कुछ भी नहीं था इसके बाद 44वें ओवर में शिनेपुकुर के एक और बल्लेबाज मिन्हाजुल सब्बीर को सबसे अजीब तरीके से आउट कर दिया गया और वो आखिरी विकेट थे। वो नईम इस्लाम की गेंद को मिस कर गए, उनके पास अपना बल्ला क्रीज़ के अंदर रखने के लिए पर्याप्त समय था, लेकिन इसके बजाय ऐसा लग रहा था कि वो जानबूझकर बल्ला क्रीज़ के अंदर नहीं करना चाह रहे थे। विकेटकीपर पहले तो लड़खड़ा गया, लेकिन आखिरकार बेल्स हटाने में कामयाब रहा। ये पूरा मामला मैच फिक्सिंग की तरफ इशारा कर रहा था। अंत में जो मैच उन्हें जीतना चाहिए था वो 5 रन से हार गए।

गुरुवार को, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए एक बयान में कहा कि उसने इस मामले पर ध्यान दिया है। बयान में कहा गया है, "बीसीबी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई और लीग की तकनीकी समिति ने मैच से जुड़ी कथित अनियमितताओं की तुरंत जांच शुरू कर दी है। बीसीबी अपने अधिकार क्षेत्र के तहत सभी क्रिकेट गतिविधियों में निष्पक्षता और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार