सैम कुरेन की शानदार गेंदबाजी और इयोन मोर्गन,जो रूट औऱ जेसन रॉय के शानदार अर्धशतकों के दम पर इंग्लैंड ने ओवल में खेले गए दूसरे वनडे में श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। श्रीलंका के 241 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने 7 ओवर बाकी रहते हुए सिर्फ 2 विकेट के गवांकर जीत का लक्ष्य हासिल किया।  

Advertisement

कुरेन के 10 ओवरों में 48 रन देकर 5 विकेच चटकाने के लिए मैन ऑफ द मैच मिला। 

Advertisement

इस हार के साथ ही श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। श्रीलंका वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई है।  860 वनडे खेल चुकी श्रीलंकाई टीम की यह 428वीं बार है। इस मामले में उसने भारत को पीछे छोड़ा, जो 993 वनडे में 427 बार हारी है। 

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत बहुत खराब रही और 4 विकेट सिर्फ 21 रन के कुल स्कोर पर गिर गए। इसके बाद धनंजय डी सिल्वा ने पारी को संभाला और एक छोर पर डटे रहे। हालांकि दूसरे छोर से थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे।

धनंजय ने 91 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौकों की मदद से 91 रनों की पारी खेली। इसके अलावा दसुन शनाका ने 47 और वानिदु हसरंगा ने 26 रनों का योगदान दिया। 

इंग्लैंड के लिए कुरेन के अलावा डेविड विली ने चार विकेट अपने खाते में डाले। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम की शुरूआत अच्छी रही और जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी ने 12.4 ओवरों में पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। वानिदु हसरंगा ने बेयरस्टो को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। बेयरस्टो ने 36 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 29 रन बनाए।

104 रन के कुल स्कोर पर चमिका करुणारत्ने ने रॉय को आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। उन्होंने 52 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 60 रन बनाए। इसके बाद कप्तान मोर्गन और रूट ने तीसरे विकेट के लिए 140 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। 

रूट ने 87 गेंदों में 5 चौकों की मदद से नाबाद 68 रन, वहीं मोर्गन ने 83 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की बदौलत नाबाद 75 रन बनाए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार