आईपीएल 2026 में खराब फॉर्म से झूझ रही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए राहत की खबर आई है। श्रीलंका तेज गेंदबाद मथीशा पथिऱाना (Matheesha Pathirana) टीम के साथ जुड़ गए हैं। फ्रेंचाइजी ने रविवार (19 अप्रैल) को सोशल मीडिया पर उनके आने की तस्वीरें शेयर की।
केकेआर को रविवार को ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलना है हालांकि इस मैच में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है।
पथिराना के देर से आने की वजह पहले उनकी चोट थी, और बाद में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से अनुमति मिला। इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के T20 वर्ल्ड कप के दौरान पथिराना को चोट लगी थी। उनके बाएं पैर की पिंडली में खिंचाव आ गया था और इस कारण वह वर्ल्ड कप से बाहर हुए और आईपीएल के शुरूआती मुकाबलों से भी। अपनी रिकवरी के पूरे समय के दौरान वे श्रीलंका क्रिकेट की देखरेख में रहे और इस काऱण वह टीम से देरी से जुड़े।
यह इंतज़ार और भी लंबा हो गया, क्योंकि पथिराना को भारत आने से पहले श्रीलंका क्रिकेट के फ़िटनेस टेस्ट को पास करना था और ज़रूरी 'नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट' भी लेना था। केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने पहले ही संकेत दिया था कि फ़्रैंचाइज़ी अप्रैल के बीच तक उनकी वापसी की उम्मीद कर रही है, और अब आख़िरकार वह समय आ ही गया है, जब पथिराना टीम के साथ जुड़ गए हैं।
पथिराना के आने से केकेआर की गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी। मौजूदा सीजन में केकेआर का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है और टीम अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है। छह मुकाबलों में पांच में हार मिली है और एक मैच बारिश के काऱण बेनतीजा रहा।
Also Read: LIVE Cricket Score
बता दें पथिराना इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे। 2026 के मिनी ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में खरीदा था।