इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम अपना पांचवां मुकाबला मंगलवार, 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले KKR फैंस के लिए एक बेहद ही अच्छी खबर सामने आई है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज़ मथीशा पथिराना अपने बाएं पैर की चोट से पूरी तरह फिट हो गए हैं और उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) भी मिल गया है। यानी अब वो आईपीएल 2026 के सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
बता दें कि 23 साल के मथीशा पथिराना बेबी मलिंगा के नाम से मशहूर हैं और डेथ ओवर में घातक यॉर्कर डालने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 109 टी20 मैचों में 146 विकेट चटकाए हैं। केकेआर ने उन्हें आईपीएल ऑक्शन में पूरे 18 करोड़ में खरीदा है। खबरों के अनुसार वो चेन्नई में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से जुड़ सकते हैं, लेकिन वो ये मुकाबला खेलेंगे या नहीं, इस पर कोई अपडेट नहीं मिली है।
बताते चलें कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम साल 2026 के सीजन में अब तक अपनी जीत का खाता नहीं खोल पाई है। उन्हें अपने शुरुआती चार मुकाबलों में से तीन में हार का सामना करना पड़ा है। उनके नाम सिर्फ एक अंक दर्ज हैं, जो कि बारिश के कारण पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला रद्द होने के कारण उन्हें मिला।
Also Read: LIVE Cricket Score
कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना। उमरान मलिक, दक्ष कामरा।