श्रीलंका के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) आने वाले कुछ समय में इंटरनेशनल क्रिकेट के संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।  क्रिकवायर की खबर के अनुसार 34 वर्षीय मैथ्यूज ने श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanak Cricket) को सूचित किया है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास पर विचार कर रहे हैं और आने वाले हफ्तों में बोर्ड को अपना फैसला बताएंगे। 

Advertisement

सिलेक्टर्स युवा खिलाड़ियों को खिलाने के चलते मैथ्यूज को बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ हुई लिमिटेड सीरीज में मौका नहीं दिया गया था।

Advertisement

बता दें कि मैथ्यूज उन सीनियर क्रिकेटर्स में से एक थे जिन्होंने हाल ही में श्रीलंका के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पॉइंट्स प्रणाली का विरोध किया था। 

मैथ्यूज ने अपनी आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला मई में खेला था। इसके अलावा लिमिटेड ओवर टीम में उन्हें आखिरी मौका मार्च 2021 में वेस्टइंडीज सीरीज पर मिला था। 

2008 में डेब्यू करने वाले मैथ्यूज ने श्रीलंका के लिए 90 टेस्ट, 218 वनडे औऱ 78 टी-20 मैच खेल हैं, जिसमें क्रमश: 6236, 5835 और 1148 रन बनाए हैं। इसके अलावा टेस्ट में 33, वनडे में 120 औऱ टी-20 में 38 विकेट चटकाए हैं। 

श्रीलंका को 13 जुलाई से भारत के खिलाफ वनडे और फिर टी-20 सीरीज खेलनी है। जिसके लिए फिलहाल टीम का ऐलान नहीं हुआ। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार