Matt Prior All Time XI: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज मैट प्रायर (Matt Prior) ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। अपनी शानदार विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड के लिए कई मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले मैट प्रायर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में अपने ही देश यानी इंग्लैंड के खिलाड़ियो पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। 

Advertisement

मैट प्रायर की प्लेइंग इलेवन में 4 इंग्लैंड के खिलाड़ी शामिल हैं। मैट प्रायर ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर ना के बराबर भरोसा जताया है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर मैट प्रायर की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। अन्य किसी भारतीय खिलाड़ी को मैट प्रायर ने अपनी टीम में जगह नहीं दी है।

Advertisement

मैट प्रायर ने अपनी टीम का कप्तान ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव वॉ को बनाया है। मैट प्रायर की टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी टीम में ब्रायन लारा, ग्लेन मैक्ग्रा और शेन वॉर्न जैसे दिग्गज को शामिल नहीं किया है। मैट प्रायर  ने कुमार संगकारा को अपनी टीम का विकेटकीपर बनाया है।

कुछ इस तरह से नजर आती है मैट प्रायर की ऑल टाइम इलेवन टीम: एलिस्टर कुक, हसीम अमला, रिकी पोंटिंग, एबी डीविलयर्स, स्टी वा (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, ग्रैम स्वान, डेल स्टेन, जेम्स एंडरसन।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार