Australia vs Bangladesh 2nd Test: कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने पुष्टि की है कि शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में मैट रेनशॉ (Matt Renshaw) ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मेजबान टीम ने वही किया जिसकी उम्मीद थी। डार्विन में बांग्लादेश के मिली 9 विकेट की हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने जेक वेदरल्ड को टीम से बाहर कर दिया गया।
डार्विन में वेदरल्ड ने 23 और 0 रन बनाए थे और दोनों ही बार 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' हसन महमूद ने उन्हें आउट किया था। रेनशॉ के टेस्ट करियर का यह 15वां मुकाबला होगा और 2023 के बाद उनका पहला मैच। वह इस सीरीज के लिए स्टैंडबाय पर थे और उन्होंने ब्रिस्बेन में टीम के साथ ट्रेनिंग भी की थी।
पिछले शेफील्ड शील्ड सीजन में में उन्होंने तीन शतक लगाए और उनका औसत 49.90 रहा, साथ ही, ऑस्ट्रेलिया की लिमिटेड ओवर टीमों में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। इस साल की शुरुआत में मैट शॉर्ट की जगह उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया था।
टेस्ट क्रिकेट में रेनशॉ का औसत 29.31 है और उनका सर्वोच्च स्कोर 184 है, जो उन्होंने 2017 की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था।
बता दें कि 2024 में डेविड वॉर्नर के संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक सात ओपनिंग बल्लेबाज बदल चुका है।
इसके अलावा मैके में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज़ बराबर करने के इरादे से ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ तेज़ गेंदबाज़ों को खिलाने पर विचार कर रही है, ऐसे में नाथन लियोन को प्लेइंग XI से बाहर किया जा सकता है।
No team named for Australia today. Captain Cummins says they are considering picking four quicks and leaving out Nathan Lyon
— Daniel Brettig