Matthew Fisher Fifty: इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ द ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में एक अनोखा इतिहास रच दिया। 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए फिशर ने अहम पचास रन की पारी खेली और इसी के साथ वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में यह खास कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

Advertisement

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 17 जून से खेले जा रहे इस मुकाबले में अपने करियर का सिर्फ दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे इंग्लैंड के 28 साल के तेज गेंदबाज फिशर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा।

Advertisement

फिशर जब बल्लेबाजी के लिए आए तो इंग्लैंड की स्थिति मजबूत नहीं थी, लेकिन उन्होंने जिम्मेदारी के साथ खेलते हुए 77 गेंदों में अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके लगाए और आखिरी विकेट के लिए सन्नी बेकर के साथ 102 गेंदों में 53 रन की अहम साझेदारी की।

इस अर्धशतक के साथ फिशर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ WTC मुकाबलों में 9वें नंबर पर किसी बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर फिशर के ही साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन के नाम था, जिन्होंने 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए थे।

WTC में न्यूजीलैंड के खिलाफ 9वें नंबर पर सबसे बड़ी पारियां

मैथ्यू फिशर (इंग्लैंड)                    50 रन
गस एटकिंसन (इंग्लैंड)                48 रन
कगिसो रबाडा  (साउथ अफ्रीका)  47 रन
मोहम्मद वसीम (पाकिस्तान)         43 रन
स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)                     42 रन

Advertisement

इसके अलावा फिशर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे इंग्लिश खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले क्रिस वोक्स (62 और 50), ओली रॉबिन्सन (58) और ब्राइडन कार्से (56) यह काम कर चुके हैं।
 
अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 391 रन बनाए थे। टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने 135 गेंदों में 100 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं टॉम ब्लंडेल ने 84 गेंदों में 51 रन, डेरिल मिचेल ने 74 गेंदों में 44 रन और काइल जैमीसन ने 48 गेंदों में 41 रन का योगदान दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 291 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से एमिलियो गे ने 114 गेंदों में 53 रन बनाए, जबकि निचले क्रम में मैथ्यू फिशर की 77 गेंदों में 50 रन की अहम पारी शामिल रही। न्यूजीलैंड को पहली पारी के आधार पर 100 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार