आईपीएल 2022 विराट कोहली के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। विराट कोहली बल्ले से काफी संघर्ष कर रहे हैं। विराट कोहली ने अब तक आईपीएल 2022 में तीन गोल्डन डक के साथ 12 मैचों में केवल एक अर्धशतक लगाया है। विराट कोहली के बल्ले से 19.63 के औसत और 111.34 के स्ट्राइक रेट से महज 216 रन निकले हैं। 

Advertisement

विराट कोहली की खराब फॉर्म को देखते हुए भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने उन्हें खेल से ब्रेक लेने का सुझाव दिया था। शास्त्री का मानना ​​है कि विराट कोहली मानसिक रूप से ओवरकुक हो चुके हैं और उसे खेल से कुछ समय दूर रहने की सख्त जरूरत है।

Advertisement

इस बीच कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कमेंट्री के दौरान शास्त्री के बयान को याद किया जिसमें कोहली को ब्रेक लेने का सुझाव दिया गया था। उनके सह-कमेंटेटर मैथ्यू हेडन ने तब सवाल किया कि क्या शास्त्री रोहित शर्मा के बारे में भी ऐसा ही कह रहे हैं या केवल कोहली के बारे में।

मैथ्य हेडन ने कहा, 'क्या वह रोहित शर्मा के बारे में भी यही कहते हैं? मेरा मतलब है कि ये लोग हर समय क्रिकेट खेल रहे हैं, निश्चित रूप से ये टूर्नामेंट, वे इतनी जल्दी आते हैं, आप खुद को एक मानसिक शांति वाले जोन में ले जाते हैं। इससे बाहर आने के लिए केवल एक पल की जरुरत है।'

जिसपर हर्षा ने कहा, 'मैंने इस बात को इसलिए कहा क्योंकि रवि और विराट पिछले 3-4 वर्षों में एक-दूसरे को काफी अच्छी तरह से जानते हैं, एक साथ उन्होंने काफी वक्त बिताया है। टेस्ट क्रिकेट में इन दोनों की जोड़ी बहुत अच्छी रही थी। वह विराट के आंतरिक मन को जानता है।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार