ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज मैथ्यू हेडन जो कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी ओपनर की भूमिका निभा चुके है, उन्होंने एक टॉक शो में बात करते हुए अपनी पसंद के गेंदबाजों को चुना है जो इस आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से कमाल कर सकते है।

Advertisement

हेडन ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा है की सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और मुंबई इंडियन की ओर से खेलने वाले जसप्रीत बुमराह इस साल आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा सकते है।

Advertisement

इस शो में हेडन से ऐसे तीन गेंदबाजों को चुनने के लिए बोला गया जो इस आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते है। इसके जवाब में हेडन ने कहा कि उनको तेज गेंदबाजों से बहुत उम्मीद है। उन्होंने हैदराबाद से खेलने वाले भुवनेश्वर कुमार का नाम लेते हुए कहा कि अनुभवी स्विंग गेंदबाज हमेशा से टीम के लिए किफायती साबित होते है और भुवनेश्वर ने आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से जोरदार प्रदर्शन किया है।

दूसरे नंबर पर हेडन मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम लिया। उन्होंने कहा कि बुमराज वर्तमान क्रिकेट दौर में सबसे असरदार तेज गेंदबाज है और आईपीएल में वो किसी भी मैच में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा सकते है।

आगे उन्होंने बात करते हुए कहा कि आईपीएल के आगामी सीजन में स्पिनर्स भी बल्लेबाजों पर अपनी धाक जमा सकते है।

Advertisement

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि कुछ दिग्गज स्पिनर बल्लेबाजों के रनों पर अंकुश लगा सकते है और कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर हरभजन सिंह उसमें सबसे प्रमुख है।

Advertisement

इसके अलावा हेडन ने चेन्नई के ही बाएं हाथ के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि जडेजा अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते है और ढेरों विकेट चटका सकते है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार