इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज मैथ्यू होगार्ड (Matthew Hoggard) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। मैथ्यू होगार्ड जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से इंग्लैंड टीम को कई मैचों में जीत का स्वाद चखाया उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियो पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। मैथ्यू होगार्ड की प्लेइंग इलेवन में 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

मैथ्यू होगार्ड ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर ना के बराबर भरोसा जताया है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर मैथ्यू होगार्ड की ऑल टाइम इलेवन में शामिल नहीं है। वहीं टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को बतौर ओपनर मैथ्यू होगार्ड ने अपनी टीम में शामिल किया है। 

Advertisement

वीरेंद्र सहवाग के अलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी मैथ्यू होगार्ड की टीम में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाया है। मैथ्यू होगार्ड की टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी टीम में इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर भी खासा भरोसा नहीं जताया है। इंग्लैंड की टीम से उन्होंने केवल एंड्रयू फ्लिंटॉफ को अपी टीम में शामिल किया है। 

कुछ इस तरह से नजर आती है मैथ्यू होगार्ड की ऑल टाइम इलेवन टीम: वीरेंद्र सहवाग, सनथ जयसूर्या, रिकी पॉटिंग, ब्रायन लारा, जैक कैलिस, एंड्रयू फ्लिंटॉफ,एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर) , कर्टली एम्ब्रोस, शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीथरन, ग्लेन मैक्ग्गा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार