भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल मज़बूत स्थिति में नजर आ रही है और इसमें सबसे बड़ा योगदान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन ने दिया जिन्होंने इंदौर टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट चटकाकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। कुहनेमन ने नौ ओवर में 16 रे देकर 5 विकेट चटकाए जिसके चलते भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 109 रन ही बना पाई।

Advertisement

पहली पारी के हीरो रहे कुहनेमैन ने दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की अप्रोच के बारे में बात की और ये भी खुलासा किया कि उन्होंने रविंद्र जडेजा से दूसरे टेस्ट के बाद बॉलिंग टिप्स मांगे थे लेकिन उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में जवाब देते हुए कहा कि वो सीरीज के बारे में बताएंगे।

Advertisement

कुहनेमन ने कहा, “मैंने जडेजा से दूसरे टेस्ट के बाद कहा, क्या आपके पास मेरे लिए कोई टिप्स है? उन्होंने कहा 'हां, सीरीज के अंत में बताऊंगा। जिस तरह से वो अपनी क्रीज का उपयोग करता है और शायद सबसे बड़ी चीज जो मैंने दिल्ली में सीखी कि जब गेंद पुरानी हो जाती है तो वो अपनी गेंद की लंबाई थोड़ी कम कर लेता है। शायद यही मुख्य चीज है जिसे मैंने दूसरे टेस्ट से सीखा और इस टेस्ट में लाया। मैं फुल लेंग्थ पर नहीं डालना चाहता, विशेषकर ऐसे विकेट पर जो नीचे रहता है, उस 5-6 मीटर की लंबाई पर लगातार बने रहना चाहता हूं।”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "मैं जडेजा और अश्विन का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, इसलिए सीरीज से पहले देखा कि उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में कैसी गेंदबाजी की है। अब मैं यहां रह सकता हूं और अपने करियर के बाकी समय यहां खेल सकता हूं, ये बहुत बढ़िया है।"

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 88 रनों की अहम लीड हासिल कर ली है और अब भारत को इस मैच में वापसी करने के लिए बल्ले से शानदार खेल दिखाना होगा। अगर दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज चूके तो ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में वापसी कर लेगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार