विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (Matthew Wade) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 17 गेंदों में नाबाद 41 रनों की तूफानी पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल में पहुंचा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों मे जीत का सिलसिला जारी है। 

Advertisement

वेड ने शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) के खिलाफ छक्कों की हैट्रिक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को 11 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह दिलाई।
ऑस्ट्रेलिया को आखिरी दो ओवर में 22 रनों की दरकार थी। अफरीदी 19वां ओवर करने आए और उन्होंने पहली दो गेंद में सिर्फ एक रन दिया। इसकी अगली गेंद उन्होंने वाइड डाली। ओवर की तीसरी गेंद पर वेड ने डीप मिड-विकेट की तरफ शॉट खेला, लेकिन हसन अली ने कैच छोड़ दिया। 

Advertisement

वेड ने इस जीवनदान का फायदा उठाया और अफरीदी की अगली तीन गेंदों पर छख्कों की हैट्रिक जमाकर ऑस्ट्रेलिया को धमाकेदार जीत दिलाई। मुकाबले का ऐसा अंत देखकर पाकिस्तान के खिलाड़ी को यकीन नहीं हो रहा था। 

मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी हसन के कैच छोड़ने को मैच का अहम पल करार दिया। 

बता दें कि पाकिस्तान ने सुपर 12 राउंड के सभी पांच मुकाबलों में जीत हासिल की थी। लेकिन सेमीफाइनल में मिली हार के साथ ही पाकिस्तान का यूएई में पिछले 16 मैचों से चला आ रही विजयी रथ रूक गया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार