गायकवाड़ के शतक पर मैक्सवेल का शतक पड़ा भारी, ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मैच में भारत को 5 विकेट से हराया

Updated: Tue, Nov 28 2023 22:50 IST
गायकवाड़ के शतक पर मैक्सवेल का शतक पड़ा भारी, ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मैच में भारत को 5 विकेट से हराया (Image Source: Google)

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के शतक की मदद से 5 विकेट से हरा दिया। भारत की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने शतकीय पारी खेली थी लेकिन वो बेकार चली गयी। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अपने आप को इस सीरीज में बनाये रखा है। भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 5 ओवरों में 80 रन बनाये। 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 222 रन का स्कोर टांगा। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन गायकवाड़ के बल्ले से निकले। उन्होंने 52 गेंद में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ा। उन्होंने छक्का जड़ते हुए अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 57 गेंद में 13 चौके और 7 छक्के की मदद से नाबाद 123 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने आखिरी ओवर करने आये ग्लेन मैक्सवेल के ओवर में 3 छक्के और 2 चौके जड़ते हुए कुल (6 N4 1 1 Wd 6 6 4) 30 रन बटोरे। 

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 39 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 24 गेंद में 4 चौको की मदद से 31* रन बनाये। गायकवाड़ और तिलक ने 141* (59) रन की साझेदारी निभाई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एक-एक विकेट जेसन बेहरेनडॉर्फ, केन रिचर्डसन और आरोन हार्डी को मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैच को 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर और 225 रन बनाकर जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाये। मैक्सवेल ने 48 गेंद में 8 चौको और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 104 रन की शतकीय पारी खेली। ये उनका 100वें टी20 इंटरनेशनल मैच था जिसे उन्होंने यादगार बना लिया। 

ट्रैविस हेड ने 18 गेंद का सामना करते हुए 8 चौको की मदद से 35 रन का योगदान दिया। कप्तान मैथ्यू वेड ने 16 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 28 रन की पारी खेली। मैक्सवेल और वेड ने 91* (40) रन की साझेदारी की। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट रवि बिश्नोई ने लिए। एक-एक विकेट अर्शदीप सिंह, आवेश खान और अक्षर पटेल को मिला। 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, आरोन हार्डी, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान और विकेटकीपर), नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा, केन रिचर्डसन। 

Also Read: Live Score

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें