भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) इस समय इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप (County Championship Division Two 2026) खेल रहे हैं। वह डरहम (Durham) की टीम का हिस्सा हैं और मंगलवार (8 सिंतबर) से मिडलसेक्स (Middlesex) के खिलाफ शुरू हुए मुकाबले में टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं। हालांकि, मैच की पहली पारी में मयंक के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

Advertisement

डरहम की पहली पारी में मयंक नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे। क्रीज पर आने के बाद उन्होंने कुछ समय भी बिताया, लेकिन रन बनाने में कामयाब नहीं हो सके। मिडलसेक्स के 19 साल के अनकैप्ड तेज गेंदबाज सेबेस्टियन मॉर्गन (Sebastian Morgan) ने अपनी गेंदबाजी से मयंक को लगातार परेशान किया।

मॉर्गन ने मयंक को कुल 14 गेंदें डालीं। 28वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने ऐसी गेंद फेंकी, जिस पर मयंक चकमा खा गए। दाएं हाथ के गेंदबाज मॉर्गन ने ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद डाली। मयंक ने इस गेंद को खेलने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लग गया।

गेंद सीधे विकेटकीपर हैरी ड्यूक के दस्तानों में चली गई और मयंक अग्रवाल की पारी का अंत हो गया। मयंक ने 25 गेंदों का सामना किया, लेकिन इनमें एक भी रन नहीं बना सके। उनका विकेट गिरने के समय डरहम का स्कोर 76 रन पर 3 विकेट था।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मयंक के लिए यह डरहम के साथ दूसरा मुकाबला है। इससे पहले उन्होंने नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ मुकाबले में दोनों पारियों में उपयोगी योगदान दिया था। पहली पारी में उन्होंने 57 गेंदों पर 36 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में 85 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली थी। उस मुकाबले में डरहम ने नॉर्थम्पटनशायर को 153 रन से हराया था। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार