भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने दो साल पहले ऑस्ट्रेलिया में करियर के अपने शुरूआती दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन इस बार चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा है। इस सीरीज के चार पारियों में उन्होंने अब तक 101 गेंदों का सामना किया है।

Advertisement

इस संघर्ष के कारण टीम प्रबंधन तीसरे टेस्ट के लिए अग्रवाल की जगह रोहित शर्मा को अंतिम एकादश में शामिल कर सकते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने अग्रवाल के खराब फॉर्म का कारण उनका सही से खड़ा न होना बताया है।

Advertisement

गावस्कर ने कहा, " उनके पैरों के बीच (अतिरिक्त) जगह उन्हें वह संतुलन नहीं दे रही है जिसकी उन्हें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ आगे या पीछे जाने की जरूरत है। ऐसी पिचों पर जहां थोड़ा उछाल है, आपको अपने बैक-फुट का इस्तेमाल करना होगा। उन्होंने अपने बैक-फुट का इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने हर समय फ्रंट फुट पर जाने की कोशिश की है।"

अग्रवाल के बचपन के कोच इरफान सैट भी उनकी बल्लेबाजी से दुखी हैं।

सैट ने आईएएएनएस से कहा, " उनके पैरों के बीच के अलावा उनका हाथ बहुत पीछे है। उनका हाथ उनके दाहिने कूल्हे के पास है, जबकि यह पेट बटन के पास होना चाहिए जैसा कि पहले था।"

सैट अग्रवाल के खराब प्रदर्शन से हैरान हैं और सोच रहे हैं कि क्यों और किसकी सलाह पर दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपना रुख बदल लिया।

Advertisement

यह संभावना कम ही है कि भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें अनुभवी रोहित से ज्यादा प्राथमिकता देगी। उन्हें अब युवा खिलाड़ी शुभमन गिल के साथ भी प्रतिस्पर्धा करना होगा, जिन्होंने मेलबर्न में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार