टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस खबर के बाहर आने के बाद से ट्विटर पर जमकर इन दोनों को बधाईयां मिल रही हैं। इस बीच मयंक अग्रवाल ने भी बुमराह और संजना को बधाई देने के लिए ट्वीट किया। हालांकि यहां उनसे गलती हो गई जिसके बाद वह ट्रोल हो गए हैं।

Advertisement

मयंक अग्रवाल ने अपने ट्वीट में संजना गणेशन की जगह टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और बैटिंग कोच रहे संजय बांगर को टैग कर दिया था। मयंक अग्रवाल ने ट्वीट में लिखा, 'बधाई जसप्रीत बुमराह और संजय बांगर! आप दोनों को साथ में खूब सारी खुशियां मिलें और आप दोनों स्वस्थ रहें।' 

Advertisement

कुछ देर बाद मंयक अग्रवाल को अपनी गलती का एहसास हो गया और उन्होंने ट्वीट को डिलीट कर दिया और एक नया ट्वीट करके जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन को बधाई दी। हालांकि मयंक के पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट कुछ यूजर्स ने ले लिया और अब उस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए यूजर्स मंयक को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

बता दें कि जसप्रीत बुमराह और संजना ने गोवा में एक प्राइवेट फंक्शन में अपने रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की है। इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली गई चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज के चौथे टेस्‍ट के दौरान इसी कारण से अपना नाम वापस लिया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार