26 दिसंबर। मेलबर्न टेस्ट में डेब्यू करने वाले मयंक अग्रवाल ने कमाल की बल्लेबाजी की और 76 रन पर आउट हुए। भले ही मयंक अग्रवाल शतक जमाने से चुक गए लेकिन अपनी सटीक बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

मयंक अग्रवाल ने अपने अर्धशतकीय पारी के दौरान कई रिकॉर्ड्स बनाए। एक तरफ जहां मयंक अग्रवाल भारत के केवल दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर डेब्यू करते हुए अर्धशतक ठोका तो वहीं दूसरी ओर मेलबर्न में डेब्यू कर सबसे ज्यादा रन बनानें वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में पहली बार ओपनर्स ने अर्धशतकीय पारी खेली है। अपनी अर्धशतकीय पारी से मयंक अग्रवाल ने अपनी जगह आगे के टेस्ट मैचों के लिए पक्की कर ली है।

भारत के तरफ से मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी ने ओपनिंग की जिम्मेदारी ली और पहले विकेट के लिए 40 रन की पार्टनरशिप बनानें में सफल रहे। देखें पूरा स्कोरकार्ड

हनुमा विहारी 8 रन बनाकर आउट हुए। इस समय ये खबर लिखे जाने तक पुजारा और कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 173 रन है। पुजारा ने भी अर्धशतक जमा लिया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार