भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 221 रन बना लिए हैं। पहले दिन भारतीय टीम के हीरो रहे ओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल, जो 246 गेंद यानी 41 ओवर खेले और 14 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 120 रन बनाए। 

Advertisement

पहले ओवर सिर्फ 70 ओवरों का ही खेल हुआ। मयंक ने आधे से ज्यादा ओवर अकेले खेले। उनके लिए यह शतक किसी संजीवनी से कम नहीं है। अपनी इस पारी के दौरान वह पीठ के दर्द से भी परेशान दिखे। बता दें कि मयंक इस मुकाबले से पहले खराब फॉर्म से झूझ रहे थे। पहले टेस्ट मैच में उन्होंने पहली पारी में 13 रन और दूसरी पारी में 17 रन बनाए थे।  

Advertisement

रोहित शर्मा औऱ केएल राहुल की गैरमौजूदगी में मयंक को ओपनिंग करने का मौका मिला। पहले टेस्ट में फ्लॉप होने के चलते मयंक पर इस मुकाबले से बाहर होने के खतरा मंडरा रहा था। लेकिन अंजिक्य रहाणे के चोट के कारण बाहर होने के चलते टीम में उनकी जगह बनी रही।  बता दें भारतीय टीम को इस महीने साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना है, ऐसे में मयंक के लिए यह पारी अहम साबित हो सकती है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में मयंक का यह चौथा शतक है। 

न्यूजीलैंड के लिए स्पिनर एजाज पटेल के अलावा कोई और गेंदबाज कमाल नहीं कर सका। दिन के चारों विकेट पटेल के खाते में ही गए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार