11 दिसंबर,नई दिल्ली। टी-20 सीरीज के समापन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलनी है। इस सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है क्योंकि चोटिल ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन घुटने की चोट से उभर नहीं पाए हैं। 

Advertisement

धवन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली की टीम के लिए खेलते हुए चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए थे और अब वनडे सीरीज में भी उनके खेलने की संभावनांए कम लग रही हैं। 

Advertisement

बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के अनुसार धवन की जगह मयंक अग्रवाल को वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है। मयंक फिलहाल कर्नाटक की टीम के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। 

सूत्रों के अनुसार धवन की जगह लेने की रेस में पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल भी शामिल थे। लेकिन बेहतरीन लिस्ट ए रिकॉर्ड के चलते मयंक को मौका देने का फैसला लिया गया है। 50 ओवर क्रिकेट में मयंक का औसत 50 से ज्यादा रहै और अब तक 13 शतक उनके नाम दर्ज हैं। 

बता दें कि इससे पहले 2019 वर्ल्ड कप में भी चोटिल विजय शंकर की जगह मयंक को टीम में मौका दिया गया था। हालांकि उन्हें एक भी मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार