26 दिसंबर। मेलबर्न (CRICKETNMORE)। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन पदार्पण करने वाले सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के नाम रहा।  देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

चेतेश्वर पुजारा ने भी अपने हाथ दिखाए। इन दोनों की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 89 ओवरों में दो विकेट खोकर 215 रन बनाए। बुधवार को दिन का खेल खत्म होने पर पुजारा 66 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके साथ कप्तान विराट कोहली 47 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि सीरीज में ओपनिंग बल्लेबाजी को लेकर जुझ रही भारतीय टीम के लिए मेलबर्न टेस्ट में एक नई ओपनिंग जोड़ी बल्लेबाजी करने आई।

हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए 18.5 ओवर में 40 रन की साझेदारी की। दोनों ने ऐसा कर एक खास रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

आपको बता दें कि दोनों के द्वारा पहले विकेट के लिए 18.5 ओवर के दौरान की गई साझेदारी SENA कंट्री में पिछले 7 साल के बाद की गई सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड है।

इससे पहले जुलाई 2011 में लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान भारत के ओपनिंग जोड़ी गौतम गंभीर और अभिनव मुकुंद ने 18.2 ओवर में 63 रन की पार्टनरशिप की थी। 

Advertisement

यानि हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल ने गंभीर और अभिनव मुकुंद के द्वारा की गई ओपनिंग साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार