नई दिल्ली, 28 जुलाई| भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के शो ओपन नेट्स विद मयंक में कोहली ने मैदान के अंदर और बाहर की कई सारी चीजों पर बात की। इस शो के दूसेर वीडियो में, जो बीसीसीआई ने बीसीसीआई डॉट टीवी पर अपलोड किया है, मयंक ने कोहली से कप्तान द्वारा सलामी बल्लेबाज को 2018 के आस्ट्रेलिया दौरे पर चुनने के बारे में पूछा।

Advertisement

कोहली ने मजाक में कहा, "अबे तूने मुझे अपनी तारीफ करने के लिए बुलाया है क्या यहां पे। शो पे बुलाऊंगा और अपनी तारीफ करवाऊंगा।"

Advertisement

कोहली ने कहा, "मेरे लिए सबसे बड़ी बात यह होती है कि एक इंसान का खेल के प्रति रवैया क्या होता है। उदाहरण के तौर पर जब तुमने ओपनिग की थी, हमने तुम्हारे साथ में हनुमा विहारी को भी ओपनिंग के लिए भेजा था.. हमने विहारी को देखा था कि वह कैसे खेलते हैं। वह गेंद पर आगे आते हैं, वह बहादुर है और उन्हें अपने ऊपर भरोसा रहता है।"

उन्होंने कहा, "पहला मौका जब उनके सामने आया तो उन्होंने कहा कि मैं करूंगा। यह मेरे लिए किसी और चीज से ज्यादा मायने रखता है, क्योंकि मैंने भारत के लिए अपनी पहली सीरीज में ओपनिंग की थी और इससे पहले मैंने कभी ओपनिंग नहीं की थी। मैंने मौकों को हां कहा और चीजें मेरी बेहतरी के लिए हुईं।"

उन्होंने कहा, "इसलिए जो खिलाड़ी मुश्किल स्थिति में जाता है वह या तो अपना सिर ऊंचा करके आएगा या कुछ सीख के आएगा। हार नहीं होती।"

कोहली ने कहा, "मैंने तुम्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में खेलते हुए देखा था और मैं जानता था कि तुम अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाजों को खेल सकते हो। तुम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी लंबे समय से अच्छा कर रहे थे।"

Advertisement

मंयक ने कप्तान से 2011 वर्ल्ड कप के उस मशहूर फोटो के बारे में पूछा, जिसमें वह ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद सचिन तेंदुलकर को उठा रहे हैं।

कोहली ने कहा, "सबसे पहली भावना तो कतृज्ञता की थी कि हम वर्ल्ड कप जीत सके। हम सभी की भावनाएं पाजी पर केंद्रित थीं, क्योंकि हम जानते थे कि यह उनका वर्ल्ड कप जीतने का आखिरी मौका है।"

उन्होंने कहा, "उन्होंने इतने वर्षो इस देश के लिए जो किया, जितने मैच जीते, उससे हमें प्ररेणा मिलती है।"

Advertisement

कोहली ने कहा, "वो हमारी तरफ से उन्हें तोहफा था। इससे पहले, वह सिर्फ तोहफे दे रहे थे, लेकिन उस समय यह मकसद पूरा होने जैसा था।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार