लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने बीते मंगलवार (30 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ 4 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में LSG के गेंदबाज़ों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में महज़ 144 रन पर ही रोक दिया।

Advertisement

21 वर्षीय मयंक यादव भी ये मैच खेल रहे थे और उन्होंने एक विकेट भी चटकाया, लेकिन इसके तुरंत बाद वो अचानक मैदान छोड़कर ड्रेसिंग रूम में चले गए। ऐसे में अब फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या मयंक यादव फिर से चोटिल तो नहीं हो गए। अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आपको बता दें लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने खुद इसका जवाब दिया है। दरअसल, केएल राहुल ने इकाना स्टेडियम में हुए मैच के बाद मयंक यादव के बारे में बातचीत करते हुए कुछ जानकारी साझा की है।

Advertisement

केएल राहुल ने कहा, 'मैंने मयंक से ज्यादा बात नहीं की है। उनके बाजू में दर्द था। मयंक ने मुझसे कहा कि थोड़ा दुख रहा है। इसलिए, मैंने उसे बाहर जाने के लिए कहा। वो हमारे लिए उपयोगी है। हमें उनका ख्याल रखना होगा।'

आपको बता दें कि ये 21 वर्षीय तेज गेंदबाज़ मयंक यादव लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए तुरुप का इक्का बनकर सामने आया है। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके थे। इसके बाद आरसीबी के खिलाफ भी उन्होंने महज 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

Also Read: Live Score

हालांकि इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच खेलते हुए उन्हें दर्द महसूस हुआ जिसके कारण वो बीच मैच में ही मैदान से बाहर चले गए। मुबंई इंडियंस के खिलाफ मयंक ने मैदान पर वापसी की थी और एक विकेट भी चटकाया, लेकिन अब एक बार फिर उनकी इंजरी उनके लिए समस्या का कारण बन गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार