भारत में इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन (IPL 2025) खेला जा रहा है जिसके बीच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम से जुड़ी सबसे अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीम के यंग गन गेंदबाज़ मयंक यादव (Mayank Yadav) जो कि 150 Kph की स्पीड से बॉल डालने की काबिलियत रखते हैं वो पूरी तरह फिट हो चुके हैं और जल्द ही लखनऊ सुपर जायंट्स के स्क्वाड से जुड़ने वाले हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही है। दरअसल, स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट्स के अनुसार मयंक यादव को बेंगलुरु स्थिति बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से आज पूरी तरह फिट होने के बाद आईपीएल में शामिल होने के लिए हरी झंडी मिलने वाली है जिसके बाद वो कल यानी मंगलवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के स्क्वाड में शामिल हो जाएंगे।

Advertisement

गौरतलब है कि स्पोर्ट्स तक ने अपने एक विश्वसनीय सूत्र के हवाले से ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा, "मयंक यादव की रिपोर्ट ठीक है और आज शाम (14 अप्रैल) तक उन्हें आधिकारिक तौर पर हरी झंडी दे दी जाएगी। पूरी संभावना है कि मयंक कल (15 अप्रैल) को टीम में शामिल होंगे। एलएसजी के मैचों के लिए उनकी उपलब्धता अभ्यास सत्रों के आधार पर कोचों द्वारा तय की जाएगी।" इतना ही नहीं, स्पोर्ट्स तक ने अपनी रिपोर्ट में आगे लिखा, "बेगलुरु में रहने वाले परिवार के एक करीबी सदस्य ने भी इस बात की पुष्टि की है। सूत्र ने उनकी वापसी पर खुशी व्यक्त की और कहा, 'हमें खुशी है कि वह फिर से एक्शन में होंगे।"

आपको बता दें कि मयंक यादव राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले लखऊ सुपर जायंट्स के मुकाबले के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। अगर वो पूरी तरह फिट होते हैं तो जरूर ये मैच खेलेंगे।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इतने करोड़ में किया मयंक को रिटेन

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

22 वर्षीय मयंक यादव पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने खूब भरोसा जताया है और उन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले 11 करोड़ की मोटी रकम देकर रिटेन किया। शायद आपको ये जानकारी हैरानी होगी कि मयंक ने अब तक आईपीएल में सिर्फ 4 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए। कमाल की बात ये भी है कि आईपीएल में सिर्फ 4 मैच खेलने वाले मयंक ने अपनी रफ्तार से दुनिया को इतना प्रभावित किया कि वो टीम इंडिया के लिए भी अपना टी20 डेब्यू कर गए और वो अब तक देश के लिए 3 मैच खेल चुके हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो आईपीएल 2025 में धमाल मचाते हैं या नहीं।  

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार