मशहूर स्पोर्ट्स एंकर और टीम इंडिया के ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिनी की पत्नी मयंती लैंगर (Mayanti Langer) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मयंती ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर एक ट्वीट किया जिसके बाद यूजर उनकी जमकर आलोचना करते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

मयंती लैंगर ने रोहित शर्मा को लेकर किए गए अपने ट्वीट में लिखा, 'अगर मुंबई 200 से ज्यादा रन बनाती है, तो मुझे वडापाव चाहिए। क्योंकि हमें हिटमैन का सम्मान करना चाहिए।' मयंती के इस ट्वीट ने सबका ध्यान खींचा और इस ट्वीट को लेकर फैंस ने बवाल मचा दिया, जिसके बाद मयंती को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

Advertisement

एक यूजर ने लिखा, 'बुरा मत मानिए। एक घृणित ट्वीट। कल्पना कीजिए कि भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एक व्यक्ति जिसने भारत के लिए बहुत सारी चीजें हासिल की हैं आप उसकी बॉडी शेमिंग कर रही हैं। ट्रोलिंग अलग है यह हास्यास्पद नहीं है कि किसी के शरीर को लेकर कुछ कहना।' वहीं एक यूजर ने मयंती के पति को ट्रोल कर दिया।

बता दें कि मयंती लैंगर हाल ही में मां बनी हैं। मयंती काफी फेमस हैं और फैंस उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। पिछले साल की तरह मयंती लैंगर मौजूदा आईपीएल सीजन में भी एंकरिंग करते हुए नजर नहीं आ रही हैं। वहीं अगर आईपीएल की बात करें तो मुंबई की टीम ने अब तक 2 मुकाबले खेले हैं जिसमें 1 में उसे जीत और 1 में हार मिली है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार