मुंबई, 22 फरवरी | मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने सोमवार को सेवानिवृत न्यायमूर्ति आर.एम.लोढ़ा की अध्यक्षता वाली समिति की बोर्ड के कामकाज में सुधार तथा बदलाव सम्बंधी कुछ सिफारिशों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। 

Advertisement

यह फैसला एमसीए की प्रबंधन समिति की सोमवार को हुई बैठक में लिया गया। एमसीए का मानना है कि लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने में काफी समस्याएं आ रही हैं। 

Advertisement

एमसीए ने एक बयान में कहा, "लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लेकर एमसीए की प्रबंधन समिति की बैठक हुई थी। जिसमें यह तय किया गया है कि एमसीए देश की सुप्रीम कोर्ट में समिति की सिफरिशों को लागू करने में आ रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए हस्ताक्षेप याचिका दायर करेगी।" 

बयान में कहा गया है, "प्रबंधन समिति ने उपाध्यक्ष और सह-सचिव आशीष शेलर को इसके लिए नियुक्त किया है, जो सही कानूनी सलाह लेकर याचिका दयार करेंगे।" 

इंडियम प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2013 संस्करण में स्पॉट फिक्सिंग व सट्टेबाजी प्रकरण के बाद क्रिकेट की सफाई के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा लोढ़ा समिति का गठन किया गया था। 

तीन सदस्यीय इस समिति ने सुप्रीम कोर्ट के सामने अपनी रिपोर्ट पेश की थी, जिसे अगर लागू कर दिया जाए तो क्रिकेट की प्रशासनिक व्यावस्था में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

Advertisement

इन सुझावों में बोर्ड के अधिकारियों आयु सीमा 70 वर्ष निर्धारित करना भी था, जिसका सीधा असर एमसीए के अध्यक्ष शरद पवार पर पड़ेगा जिनकी उम्र 75 वर्ष है। 

एक राज्य एक वोट की लोढ़ा समिति की सिफारिश का भी असर एमसीए पर पड़ेगा क्योंकि महाराष्ट्र में बीसीसीआई से संम्बद्ध चार ईकाई हैं जिनमें मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए), विदर्भ क्रिकेट संघ, महाराष्ट्र क्रिकेट संघ, मुंबई स्थिति क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) शामिल है। 

कई और राज्य क्रिकेट संघों ने लोढा समिति की सिफारिशों का विरोध किया है जिनमें बंगाल, दिल्ली, सौराष्ट्र शामिल हैं। 

Advertisement

इससे पहले बीसीसीआई ने भी लोढ़ा समिति की कुछ सिफारिशों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया था।

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार