8 अप्रैल, कोलकाता (CRICKETNMORE)। ईडन गॉर्डन में खेले जा रहे आईपीएल के तीसरे मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। स्कोरकार्ड
Advertisement
पहले खेलने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ओपनर बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम ने धमाल मचा दिया और केवल 27 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुए। सुनील नरेन ने बोल्ड आउट कर मैक्कुलम को पवेलियन भेजा।
Advertisement
ब्रैंडन मैक्कुलम ने अपनी इस पारी के दौरान टी- 20 क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड बना लिया है।मैक्कुलम टी- 20 क्रिकेट में 9000 रन बनानें वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले टी20 क्रिकेट में ये कारनामा सिर्फ यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल ने किया है।
गौरतलब है कि गेल इस समय टी- 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 110068 रन बनानें वाले बल्लेबाज हैं।