इंडिया ने न्यूजीलैंड को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से हराकर जीत हासिल की है। इस सीरीज के दूसरे मैच में इंडियन टीम के ऑलराउंडर दीपक हुड्डा ने 4 विकेट चटकाए और सुर्खियां लूटी। ऐसे में सीरीज के तीसरे मैच से पहले उनसे सवाल करते हुए उनकी पसंदीदा बैटिंग स्पॉट पूछा गया। इसका जवाब देते हुए दीपक हुड्डा ने कहा कि वह नंबर 5 पर बल्लेबाज़ी करना चाहते हैं, क्योंकि नंबर 3 विराट कोहली बल्लेबाज़ी करते हैं।

Advertisement

दीपक हुड्डा के जवाब से भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ खुश नहीं हैं। दरअसल, कैफ का मानना है कि दीपक हुड्डा को खुद में आत्मविश्वास दिखाकर जवाब देना चाहिए था। वह बोले, 'वो (दीपक हुड्डा) थोड़ा अटक गए थे। उनको अटकना नहीं है। उनको बोलना है कि मुझे ऊपर खेलना है। मुझे इंडिया के लिए अच्छा करना है। केएल राहुल के जगह आना है मुझे, विराट को रिप्लेस करना हैं।' 

Advertisement

पूर्व क्रिकेट ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा, 'उनको (दीपक हुड्डा) यह बोलना पड़ेगा, वो वहां थोड़ा डर गए। वो बोल गए कि टॉप 3 में नहीं, मैं नीचे ही ठीक हूं। उन्हे घबराना नहीं है। मुझे टॉप तीन में खेलना है, ये अगर उनकी मानसिकता होगी तो ही उनके लिए फायदा है। वो कहना चाहते थे कि मुझे तीन नंबर पर खेलना है।'

बता दें कि इंडिया न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज के दौरान भी हुड्डा को ऊपर बल्लेबाज़ी करना का मौका नहीं मिला। सीरीज का पहला मैच बारिश में खराब होने के बाद दूसरे मुकाबले में उन्हें छठे नंबर पर बैटिंग करने का मौका मिला, लेकिन वह पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। सीरीज के तीसरे मैच में हुड्डा के पास टाइम लेकर बल्लेबाज़ी करने का मौका था, लेकिन यहां बारिश ने खलल डाला और मैच भारतीय पारी के 9वें ओवर में ही रोक दिया गया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार