बांग्लादेशी ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो शाकिब अल हसन के बाद ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे बांग्लादेशी क्रिकेटर है। मिराज ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट लिए। इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए 124 गेंद में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 78 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

Advertisement

26 साल के इस क्रिकेटर ने बांग्लादेश की पहली पारी में बल्ले से भी चमक बिखेरी। वह तब बल्लेबाजी करने आए जब बांग्लादेश की टीम 26/6 पर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद मिराज ने लिटन दास के साथ सातवें विकेट के लिए 165 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। अर्धशतक बनाने के बाद, युवा ऑलराउंडर शाकिब के बाद एक टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने और अर्धशतक बनाने वाले दूसरे बांग्लादेश क्रिकेटर बन गए। विशेष रूप से, शाकिब अल हसन ने अपने शानदार टेस्ट करियर में दो बार यह उपलब्धि हासिल की।

घर के बाहर एक टेस्ट में बांग्लादेश के लिए 5 विकेट हॉल और अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी 

शाकिब अल हसन बनाम वेस्टइंडीज, सेंट जॉर्ज, 2009 

शाकिब अल हसन बनाम वेस्टइंडीज, किंगस्टन, 2018

मेहदी हसन मिराज बनाम, रावलपिंडी, 2024 

पाकिस्तान की पहली पारी  85.1 ओवर में 274 के स्कोर पर सिमट गयी। बांग्लादेश की पहली पारी 78.4 ओवर में 262 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी और पाकिस्तान को 12 रन की मामूली बढ़त मिली। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के तीसरे दिन स्टंप्स तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 3.4 ओवर में 9 रन के स्कोर पर 2 विकेट खो दिए है। स्टंप्स के समय सैम अयूब 6(6) रन बनाकर खेल रहे थे। पाकिस्तान ने मात्र 21 रन की लीड ले ली है। बांग्लादेश की तरफ से दोनों विकेट हसन महमूद ने चटकाए। 

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा। 

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, सैम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, खुर्रम शहजाद, अबरार अहमद, मीर हमजा, मोहम्मद अली।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार