Australia vs Bangladesh, 1st Test: बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। मिराज ने दूसरी पारी में 33.1 ओवर में 66 रन देकर 5 विकेट लिए, उन्होंने स्टीव स्मिथ,एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर,कप्तान पैट कमिंस और नाथन लियोन को अपना शिकार बनाया। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 15वीं बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।
ऐसा करने वाले पहले स्पिनर
मिराज बांग्लादेश के पहले स्पिनर और कुल दूसरे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनसे पहले पहली पारी में तेज गेंदबाज हसन महमूद ने 55 रन देकर 6 विकेट अपने खाते में डाले थे।
पांच विकेट लेने वाले चौथे बांग्लादेशी
मिराज चौथे बांग्लादेशी गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। हसन और मिराज से पहले शाकिब अल हसन और मोहम्मद रफीक ने ही यह कारनामा किया था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले बांग्लादेशी
6/55 - हसन महमूद, डार्विन, 2026
5/62 - मोहम्मद रफीक, फतुल्लाह, 2006
5/66 - मेहदी हसन मिराज, डार्विन, 2026*
5/68 - शाकिब अल हसन, मीरपुर, 2017
5/85 - शाकिब अल हसन, मीरपुर, 2017
सालों बाद हुआ ऐसा
ऑस्ट्रेलिया में पांच विकेट लेने वाले, कुलदीप यादव (5/99, सिडनी 2019) के बाद मेहदी हसन मिराज पहले विदेशी स्पिनर हैं। साथ ही, रंगना हेराथ (5/95, होबार्ट 2012) के बाद वे टेस्ट की तीसरी या चौथी पारी में पांच विकेट लेने वाले पहले विदेशी स्पिनर भी हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
मिराज ने पहली पारी में बल्लेबाजी में भी अहम रोल निभाया था। उन्होंने नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए 154 गेंदों में 65 रन की पारी खेली थी।