विराट कोहली के जाने के बाद टीम की कप्तानी को संभालने और बल्लेबाजी में अग्रणी भूमिका निभाने का भार कार्यवाहक अजिंक्य रहाणे के कंधों पर था। ऑस्ट्रेलिया के साथ यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के शुरुआती दो दिन रहाणे ने अभी तक इस काम को बखूबी निभाया है। 

Advertisement

उनकी नाबाद 104 रनों की पारी ने दूसरे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक भारत को ऑस्ट्रेलिया पर 82 रनों की बढ़त दिला दी है। हालांकि, जब आखिरी सत्र में बारिश के कारण दिन के खेल को समाप्त करना पड़ा उसके तुरंत बाद एक ऐसा दृश्य देखना को मिला जो शायद क्रिकेट के मैदान पर बहुत कम देखने को मिलता है। अंपायर्स ने बारिश के कारण जैसे ही दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा की, तो ग्राउंड स्टाफ तुरंत कवर्स लेकर मैदान के अंदर पहुंच गया।

Advertisement

लेकिन, जैसे ही ग्राउंड स्टाफ पिच को कवर्स से ढकने की कोशिश करने लगा, तभी इतनी तेज हवा चली कि कवर्स के साथ-साथ वो ग्राउंड स्टाफ के कुछ सदस्यों को भी अपने बहाव में ले गई। मगर इस दौरान एक युवा स्टाफ मेंबर ने अपनी दृढ़ता का परिचय देते हुए कवर्स को नहीं छोड़ा।

हवा का बहाव इतना तेज था कि वो युवक हवा के साथ गिरता पड़ता रहा लेकिन उसने कवर्स को नहीं छोड़ा जिसके बाद कमेंटेटर्स के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोग इस युवा की तारीफ कर रहे हैं।

अगर मैच की बात करें, तो रहाणे और जडेजा ने अभी तक छठे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी कर ली है। रहाणे ने अपनी शतकीय पारी में अभी तक 200 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके लगाए हैं जबकि जडेजा ने 104 गेंदों का सामना कर एक ही चौका मारा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार