भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव तीसरे दिन अपना चौथा ओवर करते हुए चोटिल हो गए थे और ओवर के बीच में ही उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद वो दिन का खेल खत्म होने तक मैदान पर वापिस नहीं लौटे। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही थी कि उमेश भी बाकी मैचों के लिए इस दौरे से बाहर हो सकते हैं। लेकिन अब उनकी चोट को लेकर बीसीसीआई ने ताजा अपडेट दिया है।

Advertisement

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'उमेश यादव के चौथे ओवर में उनके calf muscle में दर्द था और बीसीसीआई की मेडिकल टीम द्वारा इसका आकलन किया गया। अब उन्हें स्कैन के लिए ले जाया जा रहा है।'

Advertisement

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर हुई इस घटना के बाद मोहम्मद सिराज ने ये ओवर पूरा किया।

उमेश का चोटिल होना भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है क्योंकि भारत के पास सिर्फ जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के रूप में दो ही तेज गेंदबाज बचेंगे और ऐसे में भारत को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय टीम इंडिया इस टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं। वो अब भारत से 2 रन आगे निकल चुके हैं।अब ये देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया उमेश के बिना कंगारू टीम को कितनी जल्दी आउट कर पाती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार