पंजाब किंग्स ने शेख जाएद स्टेडियम में आईपीएल 2021 के 42वें मुकाबले में मुंबई इंडिंयंस को 136 रनों का लक्ष्य दिया है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाज़ों ने उनका ये फैसला बिल्कुल सही साबित करते हुए पंजाब की टीम को 20 ओवर में सिर्फ 135 रन पर रोक दिया।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो फैंस को उस समय एक मज़ेदार जंग देखने को मिली जब क्रुणाल पांड्या और दीपक हुडा आमने-सामने थे। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच हुआ विवाद आज भी फैंस को याद है और यही कारण है कि फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे क्योंकि उन्हें इन दोनों खिलाड़ियों को आमने-सामने देखने का मौका मिलने वाला था।

Advertisement

पंजाब की पारी का 13वां ओवर क्रुणाल पांड्या कर रहे थे और सामने बल्लेबाज़ी कर रहे थे दीपक हुडा। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि हुडा इस ओवर में बड़े शॉट लगाएंगे लेकिन हुडा ने सभी को हैरान करते हुए सिर्फ सिंगल-डबल लेकर टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। क्रुणाल के इस ओवर में हुडा और मार्क्रम की जोड़ी ने कुल 8 रन बटोरे।

सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर कई तरह के मीम्स बन रहे हैं। वहीं, दीपक हुडा ने जिस तरह से क्रुणाल के सामने बल्लेबाज़ी की उसे देखकर कई फैंस निराश भी हैं क्योंकि वो चाहते थे कि पंजाब किंग्स का ये बल्लेबाज़ क्रुणाल के ओवर में चौकों-छक्कों की बारिश करे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार