पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ गुरुवार (14 मई) को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड(Kieron Pollard) पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा है और एक डिमेरिट पॉइंट मिला है। उनपर खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए IPL की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के चलते एक्शन हुआ है।
आईपीएल द्वारा जारी बयान में कहा गया, “ पोलार्ड को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो "मैच के दौरान ज़ोर से अश्लील शब्दों का इस्तेमाल" करने से संबंधित है। यह घटना दूसरी पारी के 19वें ओवर में हुई, जब पोलार्ड ने चौथे अंपायर के प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल किया।”
पोलार्ड ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी पंकज धरमानी द्वारा दिए गए दंड को स्वीकार किया है।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबजी का न्यौता मिलने के बाद पंजाब ने 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर में 4 विकेट हराकर जीत हासिल कर ली।
बता दें कि इस जीत के बावजूद मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में नौंवे नंबर पर बनी हुई है। 12 मैच के बाद टीम के सिर्फ 8 पॉइंट्स और मुंबई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं पंजाब टीम को लगातार पांचवें मुकाबले में हार मिली है। 12 मैच के बाद 13 पॉइंट्स के साथ पंजाब टेबल में चौथे नंबर पर बनी हुई है।