28 अप्रैल, पुणे (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। रोहित शर्मा ने आखिरकार खुद पर जिम्मेदारी ली और 56 रन बनाकर मैच मुंबई इंडियंस को दिला दी। मुंबई इंडियंस की यह दूसरी जीत है।
Advertisement
मुंबई इंडियंस के तरफ से सूर्य कुमार यादव ने 44 रन बनाए तो वहीं एविन लुईस ने 47 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक जमाया और 56 रन बनाकर नाबाद रहे।
सीएसके की गेंदबाजी में ब्रावो को एक विकेट मिला तो वहीं शार्दुल ठाकुर को भी एक विकेट मिला। हार्दिक पांड्या ने 16 रन बनाए।
इससे पहले सीएसके की टीम ने सुरेश रैना की 75 रन की पारी के बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने 169 रन बनाए थे।