Zimbabwe vs South Africa Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का 11वां मुकाबला रविवार, 01 मार्च को जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2025 में खेला गया था जिसे हरारे के मैदान पर साउथ अफ्रीका की टीम ने 17.2 ओवर में 145 रनों का लक्ष्य हासिल करके जिम्बाब्वे से 7 विकेट से जीता। बताते चलें कि साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, वहीं जिम्बाब्वे टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो चुकी है।

Advertisement

ZIM vs SA, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 01 मार्च 2025
समय - 03:00 PM IST
वेन्यू - अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

Arun Jaitley Stadium, Delhi Pitch Report

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 11वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना खूब पसंद करती है। गौर करें इस मैदान पर कुल 19 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 13 रन चेज़ और 06 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 148 रन रहा है।

Advertisement

ZIM vs SA T20 Head To Head Record

कुल - 08
साउथ अफ्रीका - 07
जिम्बाब्वे - 00
बेनतीजा - 01

ZIM vs SA: Where to Watch?

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।

ZIM vs SA: Player to Watch Out For

जिम्बाब्वे की टीम से ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा और ब्लेसिंग मुज़ारबानी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर साउथ अफ्रीका टीम की तो एडेन मार्कराम, क्विंडन डी कॉक और मार्को यानसेन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

Zimbabwe vs South Africa Probable Playing XI

Zimbabwe Probable Playing XI: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारवा, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।

South Africa Probable Playing XI: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।

Advertisement

Zimbabwe vs South Africa Today's Match Prediction

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 11वां मुकाबला साउथ अफ्रीका की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

ZIM vs SA Match Prediction, T20 World Cup 2026, ZIM vs SA Pitch Report, Today's Match ZIM vs SA, ZIM vs SA Prediction, ZIM vs SA Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Zimbabwe vs South Africa

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार