मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2018 में पहली जीत, कोहली और रोहित शर्मा की आतिशी बल्लेबाजी

Updated: Tue, Nov 30 -0001 00:00 IST

17 अप्रैल, मुंबई (CRICKETNMORE)। मुंबई इंडियंस की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस के द्वारा 214 रन का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बना सकी। स्कोरकार्ड

किंग कोहली ने अकेले दम पर संघर्ष किया और नाबाद 92 रन बनाए। कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं कर पाया। मुंबई इंडियंस के तरफ से क्रुणाल पांड्या ने 3 विकेट चटकाए तो वहीं मिशेल मैक्क्लेनाघन को 2 विकेट मिला। मार्केंड को एक विकेट मिला।

इससे पहले रोहित शर्मा के धमाल के कारण मुंबई इंडियंस की टीम ने 213 रन बनाए थे। 

बई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 94 रनों की पारी खेली जबकि इविन लुइस ने 65 रन बनाए।

आईपीएल के 8 कप्तानों की हॉट वाइफ्स और गर्लफ्रेंड,देखें PICS 

रोहित ने अपनी पारी में 52 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तथा पांच छक्के लगाए। लुइस ने अपनी पारी में 46 गेंदें खेलीं और पांच शानदार छक्कों के अलावा छह चौके लगाए। 

पहले ओवर में दो विकेट गिर जाने के कारण मुंबई की टीम संकट में थी लेकिन लुइस और रोहित के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 108 रनों की साझेदारी के दम पर मुंबई 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाने में सफल रही।

बेंगलोर के लिए उमेश यादव और कोरी एंडरसन ने दो-दो विकेट लिए। क्रिस वोक्स को एक विकेट मिला।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें