MI London vs Trent Rockets Match Prediction, The Hundred Mens 2026: द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट का 25वां मुकाबला एमआई लंदन और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच शनिवार, 08 अगस्त को लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि साल 2025 के द हंड्रेड टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों की दो बार टक्कर हुई थी और दोनों ही बार एमआई लंदन (ओवल इनविंसिबल्स) की टीम ने बाजी मारी थी। याद दिला दें कि इन्हीं दोनों टीमों के बीच पिछले साल फाइनल भी खेला गया था जिसमें MI London ने 168 रन डिफेंड करके Trent Rockets को 26 रन से हार का स्वाद चखाया था।
ML vs TRT, The Hundred Mens 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शनिवार, 08 अगस्त 2026
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - केनिंग्टन ओवल, लंदन
Kennington Oval, London Pitch Report
केनिंग्टन ओवल की पिच बल्लेबाज़ों के लिए अच्छी है। इस सीजन यहां बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया है। गेंदबाज़ों की बात करें तो नई गेंद से स्विंग और मूवमेंट देखने को मिल सकता है। यहां औसत स्कोर करीब 135-145 रन है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने ज्यादा मुकाबले जीते हैं।
ML vs TRT Head To Head Record
कुल - 06
एमआई लंदन - 02
ट्रेंट रॉकेट्स - 04
ML vs TRT, The Hundred Mens 2026: Where to Watch?
द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Networks और OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर एन्जॉय कर सकते हैं।
ML vs TRT, The Hundred Mens 2026: Player to Watch Out For
एमआई लंदन की टीम से सैम करन, सिकंदर रज़ा और विल जैक्स स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर ट्रेंट रॉकेट्स टीम की तो फिन एलन, बेन डकेट और मिचेल सेंटरन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
ML vs TRT Probable Playing XI
MI London Probable Playing XI: विल जैक्स, जेम्स विंस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सैम करन (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, ओली पोप, सिकंदर रज़ा, टॉम करन, ट्रेंट बोल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, नाथन साउटर।
Trent Rockets Probable Playing XI: फिन एलन, बेन डकेट, एन्यूरिन डोनाल्ड, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, मिचेल सैंटनर, लुईस ग्रेगरी, क्रेग ओवरटन, केल्विन हैरिसन, मैट हेनरी, मोहम्मद आमिर।
ML vs TRT Today's Match Prediction
द हंड्रेड 2026 के 25वें मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
ML vs TRT Match Prediction, ML vs TRT Pitch Report, Today's Match ML vs TRT, The Hundred Mens 2026, ML vs TRT Prediction, ML vs TRT Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, MI London vs Trent Rockets
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।