Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सोमवार, 04 मई को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि आईपीएल के पिछले सीजन इन दोनों टीमों की कुल दो बार भिड़ंत हुई थी जिसके दौरान एक मुकाबला मुंबई इंडियंस ने जीता, वहीं एक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीतकर अपने नाम किया। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही खेला गया था जिसे मेजबान टीम ने 215 रन डिफेंड करके LSG से 54 रनों से जीता।

MI vs LSG, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 04 मई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

Wankhede Stadium, Mumbai Pitch Report

आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है। इस मैदान पर अब तक आईपीएल 2026 में कुल पांच मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से तीन मैच रन चेज और दो मैच रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। यहां आखिरी मुकाबला मुंबई और हैदराबाद के बीच खेला गया था जो कि मेहमान टीम SRH ने 244 रन चेज करके 6 विकेट से जीता।

MI vs LSG Head To Head Record

कुल - 08
लखनऊ सुपर जायंट्स - 06
मुंबई इंडियंस - 02

MI vs LSG, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

MI vs LSG, IPL 2026: Player to Watch Out For

मुंबई इंडियंस की टीम से हार्दिक पांड्या, रयान रिकेल्टन और नमन धीर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की तो ऋषभ पंत, एडेन मार्कराम और मोहसिन खान अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

MI vs LSG Probable Playing XI

Mumbai Indians Probable Playing XI: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, क्रिस भगत, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह ग़ज़नफ़र। इम्पैक्ट प्लेयर: रघु शर्मा।

Lucknow Super Giants Probable Playing XI: एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), जोश इंगलिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मोहसिन खान, मणिमरण सिद्धार्थ। इम्पैक्ट प्लेयर- मुकुल चौधरी।

MI vs LSG Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

MI vs LSG Match Prediction, MI vs LSG Pitch Report, Today's Match MI vs LSG, IPL 2026, MI vs LSG Prediction, MI vs LSG Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार