आईपीएल 2022 का 23वां मैच बुधवार (13 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। यह मैच पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

MI vs PBKS: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – बुधवार, 13 अप्रैल, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार दोपहर 7: 30 बजे
जगह – महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे

Match Preview: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस इस साल काफी परेशानियों में नज़र आई है। मुंबई के बल्लेबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। हालांकि सूर्यकुमार शानदार लय में नज़र आए हैं। टीम के स्टार बल्लेबाज़ ईशान किशन ने शुरुआती मैच में विस्फोटक अंदाज दिखाया था, लेकिन पिछले दो मैचों में वह भी आउट ऑफ फॉर्म दिखे हैं।

इस साल मुंबई इंडियंस की गेंदबाज़ी भी काफी कमजोर नज़र आ रही है। जसप्रीत बुमराह विकेट चटकाने में नाकाम साबित हुए है, जिस वज़ह से विपक्षी टीम ने गेंदबाज़ों पर और भी ज्यादा दबाव बनाया है।

Advertisement

पंजाब किंग्स की टीम शानदार नज़र आ रही है। सभी बल्लेबाज़ों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। लियाम लिविंगस्टोन ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाज़ी की है। वहीं गेंदबाज़ी में राहुल चाहर ने भी विपक्षी बल्लेबाज़ों को काफी परेशान किया है। कगिसो रबाडा मुंबई के खिलाफ गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

MI vs PBKS: कौन होगा, किस पर भारी?

इस सीज़न पंजाब किंग्स की टीम मुंबई इंडियंस से काफी ज्यादा बैलेंस और अच्छी लय में खेलती नज़र आ रही है। यही वज़ह इस मैच में पंजाब का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

Advertisement

MI vs PBKS Head-to-Head

कुल - 28
मुंबई इंडियंस - 15
पंजाब किंग्स - 13

MI vs PBKS Team News

Advertisement

दोनों ही टीमों के सभी खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

MI vs PBKS संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, रमनदीप सिंह/टिम डेविड, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह, बासिल थंपी।

Advertisement

पंजाब किंग्स - मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ/भानुका राजपक्षे, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।

MI vs PBKS: Fantasy XI

विकेटकीपर- ईशान किशन, जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा
बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शिखर धवन
ऑलराउंडर - डेवाल्ड ब्रेविस, लियाम लिविंगस्टोन
गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार