MI vs RR IPL 2021: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में में मुंबई की टीम ने ईशान किशन (Ishan Kishan) को प्लेइंग 11 से बाहर किया है। प्लेइंग 11 से बाहर होने के बावजूद ईशान किशन को डग आउट में बैठकर मस्ती करते हुए देखा गया।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड लाइव मैच के दौरान इंटरव्यू दे रहे थे। इस दौरान डग आउट में बैठे ईशान किशन को जिमी नीशम के साथ मिलकर गेंदबाजी कोच की टांग खींचते हुए देखा गया। शेन बॉन्ड के इंटरव्यू के दौरान ईशान किशन ने मस्ती करते हुए उनपर बर्फ के टुकड़ों फेंके और जिमी नीशम के साथ मिलकर ठहाके लगाए।

Advertisement

जिमी नीशम को ईशान किशन को बर्फ के टुकड़े देते हुए देखा गया। ईशान किशन और जिमी नीशम के बार-बार परेशान किए जाने के बावजूद शेन बॉन्ड इंटरव्यू देते रहे। वहीं जब कमेंटेटर ने उनसे इस मस्ती से जुड़ा सवाल पूछा तब शेन बॉन्ड ने कहा कि शायद वह मुझपर बर्फ के टुकड़े फेंक रहे हैं। यह वीडियो काफी फनी था जो अब काफी चर्चा में है।

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान और मुंबई के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले गए हैं जिन्में दोनों टीमों ने 12-12 मुकाबले जीते हैं। दोनों ही टीम इस मुकाबले को जीतकर 2 अंक हासिल करना चाहेंगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार