MI vs RR IPL 2021: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा की टीम ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी जो अमूमन कम ही देखने को मिलती है। दरअसल, रॉयल्स के गेंदबाज शिवम दुबे ने भावनाओं में बहकर अपने कप्तान संजू सैमसन को ही आंखे दिखा दी थी।

Advertisement

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के 11वें ओवर के दौरान यह वाक्या हुआ था। ओवर की दूसरी गेंद डाल रहे शिवम दुबे ने अपनी गेंद से बल्लेबाज को चकमा दे दिया था लेकिन गेंद विकेटकीपर संजू सैमसन से भी मिस हो गई और बाउंड्री लाइन पार गई। डी कॉक ने शिवम दुबे की गेंद पर विकेट से हटकर खेलने की कोशिश की थी।

Advertisement

संजू सैमसन जैसे ही गेंद को पकड़ने में नाकामयाब रहे वैसे ही शिवम दुबे ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए गुस्से में रिएक्ट किया। शायद शिवम दुबे इस बात को भूल गए थे कि संजू सैमसन उनके कप्तान हैं। सैमसन से शिवम दुबे से कुछ कहा तो नहीं लेकिन फिर भी उन्हें अपनी आंखों के जरिए शिवम को यह इशारा कर दिया कि मैं तुम्हारा कप्तान हूं।

वहीं अगर मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए थे। मुंबई की टीम ने इस लक्ष्य को बिना किसी परेशानी के 18.3 ओवर में हासिल कर लिया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार