Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 69वां मुकाबला रविवार, 24 मई को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब राजस्थान रॉयल्स ने 150 रन डिफेंड करके मुंबई इंडियंस को 27 रनों से मात दी थी। इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने महज़ 32 गेंदों पर नाबाद 77 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

MI vs RR, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 23 मई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

Wankhede Stadium, Mumbai Pitch Report

आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है। इस मैदान पर अब तक आईपीएल 2026 में कुल छह मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से चार मैच रन चेज करने वाली टीमों ने जीते। यहां आखिरी मुकाबला मुंबई और लखनऊ के बीच खेला गया था जो कि मेजबान टीम MI ने 18.4 ओवर में 229 रनों का लक्ष्य हासिल चेज करके 6 विकेट से जीता।

MI vs RR Head To Head Record

कुल - 32
मुंबई इंडियंस - 16
राजस्थान रॉयल्स - 15
बेनतीजा - 01

MI vs RR, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

MI vs RR, IPL 2026: Player to Watch Out For

मुंबई इंडियंस की टीम से रियान रिकेल्टन, हार्दिक पांड्या और कॉर्बिन बॉश स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर राजस्थान रॉयल्स टीम की तो यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

MI vs RR Probable Playing XI

Mumbai Indians Probable Playing XI: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहल, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर - अल्लाह ग़ज़नफ़र।

Rajasthan Royals Probable Playing XI: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), लुआन ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा, यश पुंजा। इम्पैक्ट प्लेयर: सुशांत मिश्रा/रविंद्र जडेजा।

MI vs RR Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

MI vs RR Match Prediction, MI vs RR Pitch Report, Today's Match MI vs RR, IPL 2026, MI vs RR Prediction, MI vs RR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Mumbai Indians vs Rajasthan Royals

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार