आईपीएल 2022 के 59वें मुकाबले में ईशान किशन बल्ले से बेशक फ्लॉप साबित हुए लेकिन अपनी विकेटकीपिंग से एक बार फिर फैंस को अपना दीवाना बना गए। सीएसके की पारी के दौरान ईशान किशन विकेट के पीछे काफी एक्टिव दिखे। इस दौरान एक पल ऐसा भी आया जब वो महेंद्र सिंह धोनी से भी एक कदम आगे निकल गए।

Advertisement

ये पल तब आया जब सीएसके ने अपने नौ विकेट गंवा दिए थे और महेंद्र सिंह धोनी के साथ मुकेश चौधरी क्रीज़ पर थे। ये रिले मेरेडिथ के 16वें ओवर की आखिरी गेंद थी जब धोनी ने गेंद को विकेटकीपर ईशान किशन के दस्तानों में जाने दिया और फुर्ती दिखाते हुए रन भागने की कोशिश की। आखिरी विकेट था और मुकेश चौधरी को धोनी की कॉल पर भागना ही था लेकिन इस बार धोनी से ज्यादा होशियार किशन निकले।

Advertisement

धोनी के भागते ही किशन ने गेंद कलेक्ट की और सीधा थ्रो स्टंप्स पर मार दिया। ईशान का ये थ्रो बिल्कुल स्टंप्स पर जा लगी और मुकेश चौधरी रन आउट होकर पवेलियन की तरफ चलते बने। इस रनआउट के साथ ही सीएसके की पारी भी सिमट गई और उन्होंने मुंबई के सामने जीत के लिए 98 रनों का लक्ष्य दिया। इस दौरान धोनी अकेले ही सीएसके के लिए लड़ते रहे और पारी खत्म होने तक भी नाबाद रहे।

माही ने एक बार फिर बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले। अगर माही को किसी और बल्लेबाज़ का भी साथ मिला होता तो ये 97 का स्कोर 130-140 तक भी पहुंच सकता था लेकिन इस मैच में मुंबई के गेंदबाज़ों और खराब अंपायरिंग के चलते सीएसके की टीम 97 पर ही ढेर हो गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार