Ireland vs New Zealand T20I: माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell Hat-trick) ने बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। मुख्य रूप से विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले ब्रेसवेल ने पारी 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्क अडायर, चौथी गेंद पर बैरी मैकार्थी और पांचवीं गेंद पर क्रैग यंग को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। हालांकि इस नुकाबले में डेन क्लीवर विकेटकीपिंग कर रहे थे।

Advertisement

दाएं हाथ के स्पिनर ब्रेसवेल ने इस मुकाबले में सिर्फ पांच गेंद डाली और पांच रन देकर 3 विकेट अपने खाते में डाले। बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में यह उनका पहला ओवर था। हालांकि उन्होंने टेस्ट और वनडे में काफी गेंदबाजी की है, जिसमें उनके नाम क्रमश: 5 और 7 विकेट दर्ज हैं।  

Advertisement

ब्रेसवेल टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के लिए हैट्रिक लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले जैकब ऑरम ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ, वहीं टिम साउदी ने 2010-11 में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक चटाकई थी।

मुकाबले की बात की जाए तो न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 88 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 13.5 ओवरों में 91 रनों पर ऑलआउट हो गई।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार